कानपुर। कैनो स्प्रिंट नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को दोहरे कांस्य पदक हासिल हुए है। यह उपलब्धि कानपुर और प्रयागराज की महिला खिलाड़ियों ने दिलाई। प्रतियोगिता का आयोजन भाेपाल में किया जा रहा है।
पहले दिन 1000 मीटर सी-2 स्पर्धा में कानपुर की दिया निषाद और प्रयागराज की रितिका कुमारी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 1000 मीटर के-2 स्पर्धा में प्रयागराज की सगी बहनों भूमि सोनकर और अंचल सोनकर ने कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव अंदेश्वर पांडे, संयुक्त सचिव आरएस बेदी, उत्तर प्रदेश कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार व उमंग अग्रवाल, सचिव त्रिभुवन निषाद, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।