कई सर्किल के थानों का फोर्स पहुंचा
पुलिस की अभद्रता से नाराज लोगों ने दुकानें बंद कर दीं और इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग की। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लगी और पुलिस के विरोध में नारे लगने लगे। आनन-फानन में कई सर्किल के थानों का फोर्स पहुंचा। मौके पर पहुंचे डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने लोगों को शांत कराया।
ट्रैफिक को लेकर तनावपूर्ण स्थित हुई थी। प्रकरण गंभीर है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पीड़ित पक्ष भी संतुष्ट है। -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल