फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक को तमंचा समेत इंस्पेक्टर ने पकड़ा, फिर बनवाया फिल्मी स्टाइल वीडियो, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Fri, 16 Jun 2023 08:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: नवाबगंज थाना क्षेत्र में युवक को तमंचा समेत पकड़ते इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो गया। आरोपी युवक को आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
युवक का पकड़े इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को गंगा बैराज रोड के किनारे बने मैगी प्वाइंट पर एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय का युवक को तमंचे के साथ पकड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

यह पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन की तरह नजर आ रहा है। मानो कि नवाबगंज थाने के तेज तर्रार इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने जबरदस्त लाइव सीन किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार शुक्रवार को वह दिन में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
उन्होंने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपित ने दौड़ लगा दी। इंस्पेक्टर प्रमोद ने भी शातिर के पीछे दौड़ लगाई और उसे दबोच लिया। युवक की पहचान उजियारी देवी मंदिर निवासी आजाद बहादुर के रूप में हुई। उन्होंने आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें