रविवार सुबह 11 बजे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने भी एक बार फिर से ट्रेनिंग ब्लॉक, प्रोडक्शन ब्लॉक, स्टूडेंट हॉस्टल, प्रशासनिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। ट्रेनिंग ब्लॉक में अलग-अलग मशीनों पर काम कर रहे ऑपरेटर से मशीनों के बारे में जानकारी ली। एमएसएमई विकास संस्थान और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करने, राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन करने का सुझाव दिया।
संयुक्त निदेशक वीके वर्मा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। टेक्नोलॉजी सेंटर के उपमहाप्रबंधक एसके पोरवाल को निर्देश दिया कि बचा हुआ काम जल्द पूरा कराकर प्रशिक्षण शुरू करा दें। इस पर उपमहाप्रबंधक ने बताया कि कुछ भारी मशीनें लगनी हैं। अन्य सभी काम हो चुके हैं। छोटी मशीनों के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, अजय बाजपेयी, एसके पांडेय, राजेश कुमार, नीरज कुमार, एसके गुप्ता, केपी शील, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।