फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, जल निगम को नोटिस, चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को जोन-तीन में सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़क, बारादेवी मंदिर के आसपास अतिक्रमण, गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जल निगम के अधीक्षण अभियंता और जोनल अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जोनल अभियंता सहित चार का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दीप सिनेमा रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण के दौरान नाला टूटने से कई नालियां भरने की समस्या सामने आई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जहां नए नाले बनाए गए हैं वहां छोटी नालियों की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। बाबा कुटी मार्बल मार्केट से अलंकार गेस्ट हाउस तक बन रही सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने बताया कि दुकानों के सामने मिट्टी डाल दी जाती है और लंबे समय तक नहीं हटाई जाती। कोटक बैंक के पास पेयजल और सीवर लाइन के बीच गैप भी मिला। समयसीमा का पालन न करने पर अधीक्षण अभियंता जल निगम नगरीय को कारण बताओ नोटिस और नगर निगम जोन तीन के अभियंता राजेश कुमार व सहायक अभियंता योगराज यादव का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त को बारादेवी मंदिर के आसपास नालियों पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित नजर आई। उन्होंने जोनल अभियंता को दो दिन के भीतर नालियों पर बने रैंप सहित अन्य अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुचारु कराने के निर्देश दिए। नवरात्रि मेला शुरू होने से पहले मंदिर प्रबंधन से समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बसंत बिहार में 15वें वित्त आयोग के तहत बन रही सीसी व्हाइट टॉपिंग सड़क पर सफाई व्यवस्था खराब होने पर वार्ड-88 के सफाई पर्यवेक्षक सुशील कुमार और जुग्गीलाल का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें