फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुबई से शहर लौटे लोग, बताया महंगा पड़ रहा था रहना-खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दुबई में फंसे शहरवासी अब धीरे-धीरे वापस कानपुर लौट रहे हैं। इनकी टिकटें काफी महंगी हैं, फिर भी कुछ यात्रा एजेंसियों ने ग्राहकों को वापस बुलाया है।
विज्ञापन

कुछ लोग निजी जेट से 70 हजार रुपये की टिकट खरीदकर दुबई से मुंबई पहुंचे। वहां से वे ट्रेन से कानपुर या लखनऊ होते हुए शहर आए हैं। गोविंद नगर, शास्त्री नगर और स्वरूप नगर के निवासी दुबई या आबूधाबी में फंसे थे। कुछ यात्रा एजेंसियों ने अधिक किराया देकर उन्हें आपातकालीन उड़ान से वापस बुलाया। आपातकालीन उड़ान में जगह न होने पर बाकी लोगों को ओमान होते हुए भारत बुलाया जाएगा। वापस आए लोगों ने बताया कि वहां हालात बहुत खराब नहीं थे पर ज्यादा रहना-खाना महंगा पड़ रहा था।

आबूधाबी में फंसे लोगों के लिए वहां की सरकार ने राहत दी है। सरकार ने उनके रुकने, खाने-पीने की सारी जिम्मेदारी उठाने की बात कही है। लोगों को वापस बुलाने की कोशिशें जारी हैं। किदवई नगर निवासी पुनीत ने बताया कि कुछ लोग यूनाइटेड किंगडम में भी फंसे हैं। वहां से वापस आने में चार लाख रुपये किराया लग रहा है। इस कारण कई लोग लौट नहीं पा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें