फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र के बुधौली इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। एसडीएम और तहसीलदार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव व तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने राजस्व अधिकारियों के साथ ग्राम विकास इंटर कालेज बुधौली का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए स्थान का चयन किया। मतपेटियों के रखरखाव के लिए कक्षों में व्यवस्थाओं को परखा। एसडीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के चलते पूर्व में राजपुर थाना के पास डिग्री कालेज का चयन किया गया था। बोर्ड परीक्षाओं की तिथि बढ़ने से पूर्व की भांति बुधौली इंटर कालेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। वहां पर बिजली, पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें