फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन से निकली गोली ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Sat, 21 Jul 2018 09:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एयर गन की गोली लगने से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में तालाब की मछलियों को पक्षियों से बचाने के लिए एयरगन से चली गोली चार साल के बच्चे को लग गई। अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार मासूम ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सुरसा थाने के महुराकला गांव में ग्राम समाज की भूमि पर तालाब है। तालाब को नीलामी में इसी थाना क्षेत्र के गहराई निवासी श्रीराम वर्मा ने मछली पालन के लिए लिया था। देखरेख के लिए उन्होंने महुराकला के ही पप्पू पुत्र जंगबहादुर सिंह को रखा है।

इसके लिए उन्होंने अपनी एयरगन पप्पू को दे रखी थी। तालाब के पास ही बबलू सिंह का घर है। गांव में ही खेती किसानी करने वाले बबलू सिंह का पुत्र बाबू (4) गुरुवार की शाम तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसने तालाब में एक दो कंकड़ डाल दिए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

करीब से गोली लगने से प्रेशर बहुत ज्यादा था

मृतक मासूम की फाइल फोटो, शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस पर पप्पू ने बाबू को एयरगन दिखाकर डराया। इसके बाद दोनों खेलने लगे। इसी दौरान पप्पू से एयरगन चल गई जो बाबू को जा लगी। इस पर पप्पू, बबलू सिंह समेत अन्य परिजन बाबू को शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए थे। पुलिस ने बबलू की तहरीर पर श्रीराम वर्मा और पप्पू पुत्र जंगबहादुर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों का कहना है कि करीब से गोली लगने से उसमें प्रेशर बहुत ज्यादा था, जिससे बच्चे का लीवर डैमेज हो गया। लीवर डैमेज होने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें