फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: बारिश में नहाते समय नाली में गिरकर बहा मासूम, मौत से मचा कोहराम

Tue, 25 Aug 2026 07:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के दौलतपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान नहाते समय नाली में गिर गया। नाली में कुछ दूर बहने के बाद वह क्रास के पास फंस गया। सीमेंट का पटला हटाकर उसे बाहर निकाला गया। आनन फानन ही परिजन उसे लेकर पीएचसी गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दौलतपुर निवासी रोहित खेती करता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान उसका इकलौता पुत्र अंश (3) मकान के बाहर जाकर नहाने लगा। कुछ अन्य बच्चे भी बाहर नहा रहे थे। इसी दौरान अंश नाली में गिर गया। कुछ दूर बहने के बाद अंश नाली के क्रास में फंस गया। परिजनों को काफी देर तक जब अंश नजर नहीं आया तो उसकी तलाश की। काफी देर बाद सीमेंट के पटले के नीचे अंश नजर आया। पीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे का शव देख मां राधा बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि प रिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें