फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बिजली के खंभे में लगे सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

Mon, 27 Jan 2025 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिजली के खंभे में लगे सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। मासूम घर के बाहर खेलते समय हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
मृतक मासूम संजय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिया में घर के बाहर खेल रहा छह वर्षीय मासूम पास लगे बिजली के खंभे के सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगला हरिया निवासी राजेश कुमार पाल का छह वर्षीय पुत्र संजय कुमार घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह चंद कदम दूरी पर लगे बिजली के पोल के पास पहुंचा गया। जहां उसने पोल में बंधे लोहे के सपोर्टिंग तार को पकड़ लिया। तभी वह तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को तार में चिपकता देख साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह से उसे तार से अलग किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर मृतक मासूम के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें