फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घायल की उपचार के दौरान मौत, जमा लगाने की कोशिश

Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना में जेसीबी की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की शुक्रवार देर रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर निकले परिवार के लोगों ने डुबकी के पास जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

डुबकी के पास शव रख जाम लगाने की जानकारी पर डेरापुर थाने के निरीक्षक अनिल कुमार, मुंगीसपुर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने जेसीबी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। इसके बाद सिकंदरा पुलिस भी जा पहुंची। सिकंदरा थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बता दें कि शुक्रवार रात मंगलपुर थाना क्षेत्र के नधौवा निवासी राघवेंद्र सिंह शुक्रवार को नेहरू नगर झींझक निवासी अंकित पाल (17) पुत्र सुनील के साथ बाइक से सिकंदरा आए थे। सिकंदरा हाईवे पर डुबकी के पास लौटते समय एक जेसीबी ने टक्कर मार दोनों को घायल कर दिया। परिवार के लोग घायलों को कानपुर ले गए। कानपुर में इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर डुबकी पहुंचे थे। थाना प्रभारी डेरापुर अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें