Kanpur News: बिधनू थाना प्रभारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरी की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। महिला की सूचना गलत निकली, उससे भी पूछताछ की जाएगी।
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र की कोरिया चौकी अंतर्गत एक महिला ने 16 वर्षीय बेटी के लापता होने पर जून माह में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने पड़ोसियों पर बेटी को गायब करने की आशंका जताई थी। शुक्रवार रात महिला ने थाने पहुंचकर दीनदयालपुरम केडीए ई2 में एक खाली प्लॉट में बेटी के शव को दफनाने की सूचना दी।
विज्ञापन
शव दफन होने की सूचना पर आनन फानन पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी के साथ खुदाई कराई। खुदाई में एक पामेरियन कुत्ते का शव निकला। कुत्ते का शव मिलने पर महिला मौके से नदारत हो गई। जइसके बाद पुलिस भी वापस लौट गई। बिधनू थाना प्रभारी प्रदुम्न सिंह ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश जारी है।