फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा संक्रामक बीमारियाें का कहर: बुखार से नवजात समेत दो की मौत, 12 लोगों की हालत नाजुक

Thu, 01 Aug 2024 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। महोबा में बुखार से नवजात बच्ची समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि 12 लोगों को नाजुक हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। बुखार से नवजात बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर बुखार, उल्टी, दस्त और पेटदर्द से पीड़ित 12 लोगों को जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, निजी क्लीनिकों में भी मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


तेज धूप से पड़ रही उमस व बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुट रही है। इतना ही नहीं पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवा लेने के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार आदि के मरीजों की भरमार रही। पिछले 24 घंटे में पीहू, बाबू, देवेंद्र, साजिल, कल्लू, वर्षा, गोलू, निधि, अंबिका, शोभा, रेनू व रानी की हालत नाजुक होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के बम्हौरी निवासी रघुवीर राजपूत की पत्नी ने 29 जुलाई को सीएचसी कुलपहाड़ में बेटी शिवानी का जन्म दिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तरह कस्बा कबरई निवासी महिपत कुशवाहा (53) कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। बुधवार की शाम अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे मौसम में खुले में रखे खाद्य पदार्थों और अधिक ठंडा पानी पीने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें