फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीबीसी-5 में धरातल पर उतारे जाएंगें 500 करोड़ के उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीबीसी-5 के लिए जिले को 500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसमें लगभग 25 प्रतिशत लक्ष्य विभाग की ओर से प्राप्त किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2024 में आयोजित जीबीसी-4 में जिले से 74 एमओयू किए गए थे, जिनमें से 61 पर काम शुरू हो गया है। इनके शुरू होने से जिले के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर के में प्रस्तावित जीबीसी-5 की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। जीबीसी-5 के लिए 30 अक्टूबर को 500 करोड़ के एमओयू साइन करवाने का लक्ष्य जनपद को मिला है, हालांकि नवंबर में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 25 फीसदी एमओयू साइन करवाए जा चुके है। विभागीय आकड़ों के मुताबिक लगभग 16 उद्यमियों ने जिले में 125 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।
उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने बताया कि जीबीसी-5 में 500 करोड़ का निवेश जिले में होगा। 25 प्रतिशत उद्यमियों के प्रस्ताव भी आ गए है। अन्य तैयारियां भी पूरी की जा रहीं है। किसी भी उद्यमी को कोई समस्या हो तो वह हमसे संपर्क कर सकता है, उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उद्यमियों की संख्या और निवेश बढ़ाने प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें