फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्रीलंका को 86 रन से हराकर भारत ने दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बियॉन्ड लिमिट ट्रॉफी फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता चेन्नई के सीएसके हाई परफॉर्मेंस सेंटर में खेली जा रही है। इसमें रविवार को खेले गए लीग मुकाबले में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 86 रन से हराया।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए। ए. शनमुगम ने नाबाद 32 रन की पारी खेली, शिवशंकर जीएस ने 31 और विक्रमजीत ने 24 रन का योगदान दिया। माजिद मगराय ने नौ गेंदों पर तेजी से 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 140 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका की टीम 14.3 ओवर में 54 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से अयोध्या के राधिका प्रसाद ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट हासिल किए। विंटू यादव ने चार ओवर में सात रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। नरेंद्र मंगोरे ने भी एक विकेट हासिल किया। भारतीय टीम ने 86 रन के बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें