फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा बैडमिंटन: भारत के चंद्रप्रकाश को रजत पदक, युगांडा में हुई चैंपियनशिप के फाइनल में पेरू के खिलाड़ी से हारे

Mon, 07 Jul 2025 10:42 AM IST
शिखा पांडेय राघवेंद्र सिंह यादव, कानपुर

सार

युगांडा में हुए पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के चंद्रप्रकाश को पेरू के खिलाड़ी से हार मिली। 
विज्ञापन
युगांडा में बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक जीतने के बाद खिलाड़ी चंद्रप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा-बैडमिंटन में भारत के चंद्रप्रकाश को युगांडा में हुए चैंपियनशिप में एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में पेरू के खिलाड़ी गर्सन जायर वर्गास लोसौनौल से हार का सामना करना पड़ा। इससे भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत डबल चैंपियनशिप में कांस्य पदक पहले ही अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन


पैरा-बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रप्रकाश कानपुर के कस्बा भीतरगांव के निवासी हैं। अफ्रीकी देश यूगांडा के कंपाला शहर में एक से छह जुलाई तक पैरा बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसमें एकल वर्ग के फाइनल में रविवार देर शाम टीवी पर चंद्रप्रकाश को खेलते देख भीतरगांव के लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। पेरू के खिलाड़ी गर्सन जायर वर्गास लोसौनौल ने चंद्रप्रकाश को फाइनल मुकाबले में 21-12 व 21-14 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं चंद्रप्रकाश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें