फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh Test Match: खिलाड़ियों की फ्लीट के साथ चलेंगी एंबुलेंस, ग्रीनपार्क में बनाया स्वास्थ्य कैंप

Tue, 24 Sep 2024 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए शहर आए खिलाड़ियों की सेहत की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीमें लगाई हैं। खिलाड़ियों की फ्लीट के साथ-साथ दो एंबुलेंस चलेंगी। वहीं, 40 स्वास्थ्य कर्मचारियों को शामिल कर ग्रीनपार्क में कैंप बनाया गया है। निजी अस्पताल की ओर से भी स्टेडियम में डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि ग्रीनपार्क में बने कैंप में दस डॉक्टरों के साथ ही दस फार्मासिस्ट, दस वार्ड बॉय और इतने ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेडियम में चार एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। डॉक्टरों की टीम में फिजीशियन, सर्जन, आर्थोपेडिक्स के अलावा दो फिजियोथेरेपिस्ट भी शामिल हैं। वहीं, रीजेंसी अस्पताल की ओर से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें