फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका का वन डे

Mon, 25 May 2015 02:52 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर-अक्तूबर में साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का एक वन डे मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी पुष्टि यूपीसीए सचिव और आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने की है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई की टूर एंड फिक्सचर कमेटी की बैठक में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच का शेड्यूल जारी हुआ है। इसमें कानपुर को मैच देने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में राजीव शुक्ला ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका टीम भारत दौरे पर चार टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। पांच वन डे मैचों की मेजबानी चेन्नई, कानपुर, एमपीसीए, राजकोट और मुंबई को सौंपी गई है। यह शेड्यूल कोलकता में बीसीसीआई की टूर एंड फिक्सचर कमेटी की बैठक में तय हुआ। वहीं तीन टी-20 मैच कोलकाता, मोहाली और धर्मशाला में आयोजित होंगे। इसके अलावा बैठक में श्रीलंका टीम के साथ भारत में होने वाले तीन टी-20 मैचों की भी घोषणा की गई है, ये मैच पुणे, विशाखापट्टनम और दिल्ली में होंगे। उन्होंने बताया कि कौन मैच कब खेला जाएगा इसका फैसला जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंनेे संभावना जताई है कि पांच वन डे मैचों की सीरीज में पहला या दूसरा मैच कानपुर को मिल सकता है। ऐसे में उन्होंने कहा कि मैच मिलने के बाद ग्रीनपार्क की तैयारियों में तेजी लाने की जरूरत है। गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने जनवरी में ही साउथ अफ्रीका और भारत के बीच ग्रीनपार्क में मैच होने की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें