फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से शहर आएंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए टीमें, छाएगा क्रिकेट का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए टीमें शनिवार को शहर पहुंचेंगी। ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के सारे खिलाड़ी दोपहर में लखनऊ से बस से कानपुर आएंगे। वहीं लखनऊ में हुए चार दिवसीय मैच में जीत के बाद भारत-ए टीम के चार खिलाड़ी, टीम कोच व अन्य स्टाफ के साथ बस से कानपुर आएंगे। जबकि इसी दिन सात खिलाड़ी दिल्ली से और 28 को कप्तान श्रेयस अय्यर फ्लाइट से चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे।
विज्ञापन


वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि 27 सितंबर को दिल्ली से प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निशांत सिंधू, अभिषेक पोरल, रवि विश्नोई चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे। 28 सितंबर को दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक भारतीय ए टीम और शाम पांच बजे से लेकर आठ बजे रात तक ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास करेंगे।

वहीं 29 सितंबर को दोपहर के सत्र में ऑस्ट्रेलिया-ए और शाम को भारत-ए टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इसी समय पर एक, दो और चार अक्तूबर को भी अभ्यास सत्र रहेगा। वहीं एशिया कप में शामिल तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा एक अक्तूबर को हैदराबाद व दिल्ली से शहर आएंगे।
विज्ञापन


मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह, बिके 3300 से अधिक टिकट
वनडे सीरीज को लेकर शुक्रवार को दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह नौ बजे से ही दर्शक लाजपतनगर स्थित बाटू मोबाइल शॉप पर बने काउंटर पर टिकट लेने के लिए पहुंच गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। यहां पर पहली टिकट विवान ने ली।

इसी प्रकार से ग्रीनपार्क स्टेडियम, बाटू टेलीफोन प्वाइंट गोविंदनगर, यूनीसेफ मोबाइल लालबंगला, स्माइल स्टोर बिराहना रोड, हीरा टेली कम्यूनिकेशन कल्याणपुर, ड्रीम्स टेलीशॉप यशोदानगर पर भी टिकट लेने वालों की भीड़ रही। टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शुक्रवार शाम तक 3300 से अधिक टिकट बिक गई हैं।

बनाए गए लोकल मैनेजर
ग्रीनपार्क में वनडे मैच खेलने आ रही भारतीय-ए टीम के लोकल मैनेजर मनीष मेहरोत्रा व सहायक सौरभ होंगे। तो ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के लोकल मैनेजर के रूप में अश्वनी कोहली व सहायक आलोक गुप्ता रहेंगे। हॉस्पिटैलिटी मैनेजर संजीव सिंह, मीडिया कमेटी मैनेजर मो. अहमद अली खान तालिब व स्टेडियम ऑपरेशंन मैनेजर संजय तिवारी को बनाया गया।

लगेगा डिजिटल स्कोर बोर्ड व डीजे
वनडे मैच का प्रसारण ब्रॉडकास्ट से नहीं होगा। ऐसे में ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शकों को मैच का लाइव हाल बताने के लिए डिजिटल स्कोर बोर्ड के साथ ही डीजे भी लगाया जाएगा ताकि वह मैच के साथ संगीत का आनंद ले सकें। इसी के साथ शुक्रवार को ग्रीनपार्क में दर्शकों की एंट्री वाले गेटों पर बैरिकेडिंग लगाने का काम भी प्रारंभ हो गया। पूरे स्टेडियम में सफाई और कुर्सियों की मरम्मत शुक्रवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें