फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कोरोना संकट को लेकर सोशल मीडिया पर पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी, जेई निलंबित

Mon, 06 Apr 2020 06:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पीएम मोदी एवं सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कृषि विभाग के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि सुनील कुमार कृषि विभाग में अवर अभियंता हैं। कोरोना संकट से निपटने को दिए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर सुनील कुमार ने फेसबुक पर कई अभद्र पोस्ट की हैं।

कई अन्य आपत्तिजनक पोस्ट शेयर भी की हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आख्या अपर निदेशक कृषि प्रशासन सोराज सिंह को भेजी गई। जांच आख्या के आधार पर अवर अभियंता सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण बीएन पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें