फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पुलिस टीम पर हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार, सामूहिक नमाज रोकने के दौरान हुआ था जानेलवा हमला

Mon, 06 Apr 2020 06:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हमला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस इस मामले में 19 लोगों को जेल भेज चुकी है। शहर के मोहल्ला कागजियाना में मोहम्मद साबिर के घर शुक्रवार को सामूहिक नमाज की सूचना पर उप निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय, आरक्षी राजवीर, सिपाही सौदान सिंह और महिला सिपाही पर नमाजियों और महिलाओं ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


जिसमें सिपाही और दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार रात पुलिस ने छापामार कर नूर अली पुत्र फैय्याज और मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद जमा निवासी कागजियाना को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले में शामिल 21 आरोपी जेल जा चुके हैं। फरार लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें