फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के रिश्तेदार से थाने में अभद्रता, एसएसपी से शिकायत

Mon, 14 Oct 2019 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

कल्याणपुर थाने में मारपीट के मामले में तीन दिन से थाने में बंद युवक की जानकारी लेने पर पहुंचे राष्ट्रपति के रिश्तेदार और नमो सेना इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव से थाने में मुंशी ने अभद्रता की। आहत राजीव ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू दीपा कोविंद के भाई राजीव कल्याणपुर में रहते हैं। वे रविवार शाम अपने मित्र अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता के साथ कल्याणपुर थाने पहुंचे और मुंशी तुलसी राम से परिचय बताते हुए तीन दिन से मारपीट के  मामले में अकारण थाने में बंद राजू राही के बारे में पूछताछ की। 

आरोप है कि परिचय बताते ही मुंशी ने उनसे अभद्रता करते हुए थाने से बाहर जाने को कहा। बाद में उन्होंने थाना प्रभारी से मुंशी की शिकायत की। अगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह आलाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें