कहा- हम केवल खेलने पर ध्यान दे रहे हैं
भारत में बांग्लादेश टीम के खेलने का काफी विरोध हो रहा। इसको देखते हुए सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सुरक्षा के बारे में हमने यहां किसी से कोई चर्चा तक नहीं की है। यहां हमें कोई खतरा नहीं है। यह बीसीसीआई का मामला है, हम केवल खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।
शाकिब ने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया
पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन की फार्म और उनके खेलने पर उठे संशय को लेकर कोच ने कहा कि मुझे न तो फिजियो और न ही शाकिब ने अपनी किसी परेशानी के बारे में बताया है। इसलिए उनके न खेलने वाली कोई बात हीं नहीं। वह दूसरे टेस्ट के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं उनकी फार्म के बारे में उन्होंने कहा कि हमें उनके ओवरऑल प्रदर्शन को ध्यान में रखना चाहिए।
विकेट फाइनल होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
साथ ही, पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी उनके प्रदशर्न अच्छा रहा है। ग्रीनपार्क की पिच के बारे में उन्होंने कहा कि यहां के ग्राउंड्समैन ने दो पिच बनायी है लेकिन मैच के लिए विकेट फाइनल नहीं किया है। कल विकेट फाइनल होने के बाद ही पिच पर कुछ बोला जा सकता है।
तीन स्पिनर हमारी स्ट्रेंथ हैं
विकेट पर हरी घास के बारे में उन्होंने कहा कि यहां ऐसी विकेट देखकर मुझे कोई आर्श्चय नहीं हुआ। पिछले टेस्ट में भी हम तीन स्पिनर के साथ उतरे थे, क्योंकि यह हमारी स्ट्रेंथ हैं। इससे हम भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि, कल विकेट फाइनल होने के बाद हम अंतिम एकादश का फैसला करेंगे।
भारत के खिलाफ उसी के देश में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है
दूसरे टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के मनोबल के बारे में कोच ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं। हम केवल उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार खेलने को प्रेरित कर सकते हैं। हालांकि पिछले मैच से हमें काफी सीखने को मिला है। पिछली गलितयों से बचने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ उसी के देश में खेलना वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। दूसरे टेस्ट में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश कर सीरीज ड्रा कराएंगे।