फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा में बढ़ा पानी...दो मकानों का पिछला हिस्सा बहा, तहसीलदार बोले- कई बार दी जा चुकी है चेतावनी

Thu, 10 Aug 2023 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मैदानी इलाकों के साथ हरिद्वार और नरौरा डैम से रोजाना कानपुर की तरफ करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
गंगा बैराज पर गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने पर पुराना कानपुर स्थित सरयू पुरवा में गंगा किनारे बने दो मकानों का पिछला हिस्सा नदी में बह गया। बीते 12 घंटों में आठ सेमी जलस्तर बढ़ गया है, जिससे रिहायशी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

गंगा कटरी किनारे सरयू पुरवा में आवास बनाकर रह रहे बाबू लाल ने बताया कि रात में मकान के पीछे के हिस्से में अचानक चटकने की आवाज आई और देखते ही देखते हिस्सा गंगा में समा गया। कोहना थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी टूटे मकानों का निरीक्षण किया।
यहां आसपास बने मकानों को खाली कराया जा रहा है।   लोगों को पास ही बने मन्नी पुरवा के सरकारी स्कूल में रुकवाया गया है। बता दें कि मैदानी इलाकों के साथ हरिद्वार और नरौरा डैम से रोजाना कानपुर की तरफ करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

विज्ञापन

कानपुर गंगा बैराज में बुधवार को जलस्तर
गंगा बैराज के अपस्ट्रीम - 113.52 मीटर
डाउस्ट्रीम में - 113.30 मीटर
नरौरा बांध से पानी छोड़ा गया - 1,62,120 क्यूसेक
हरिद्वार से पानी छोड़ा गया- 1,37,882 क्यूसेक
गंगा बैराज से छोड़ा गया पानी- 2,84,021 क्यूसेक
शुक्लागंज में जलस्तर- 112.10 मीटर
विज्ञापन

कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन ये लोग गंगा के किनारे अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनको स्कूल परिसर में शिफ्ट करा दिया गया है। जल्द ही उन्हें आवास दिलाया जाएगा। -रितेश कुमार, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें