फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए अच्छी खबर, पांच-पांच हजार रुपये बढ़ी सैलरी

Thu, 05 May 2022 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मियों की पगार बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे करीब ढाई हजार कर्मी लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मियों की पगार बुधवार को पांच-पांच हजार रुपये बढ़ा दी गई। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के इस फैसले से करीब ढाई हजार कर्मी लाभान्वित होंगे। नगर निगम में सफाई कर्मियों से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर, माली, ड्राइवर आदि आउटसोर्सिंग पर वर्षों से तैनात हैं। लेकिन उन्हें पगार औसतन छह हजार रुपये प्रतिमाह ही मिलती है, जो प्रदेश सरकार के न्यूनतम चार्ज 368 रुपये प्रतिदिन से भी कम है। 

विज्ञापन

कर्मचारी यूनियनों की तरफ से ऐसे कर्मियों की पगार बढ़ाने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। कार्यकारिणी समिति में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी समिति ने यह प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। अब इन्हें अगले महीने से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम और जोनल कार्यालयों में करीब ढाई हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं।

विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति का फैसला आते ही कर्मचारी संयुक्त संघ ने लड्डू बांटे। ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि ने दावा किया कि उनके प्रयास से यह संभव हुआ है। इस मौकेपर चमन खन्ना, रमेश, रामगोपाल वाल्मीकि, अशोक, शैलेंद्र कैथल, प्रदीप आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें