मोबाइल ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम बुधवार को उस तक पहुंच गई और उसको पकड़ लिया। उसके बाद से सृष्टि भी सुरक्षित मिल गई। डीसीपी ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी रेखा को लेकर पुलिस कानपुर आ रही है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसको जेल भेजा जाएगा। बच्चा चोर गिरोह से भी आरोपी रेखा का नाता हो सकता है।
आरोप लगा तो दो दिन के भीतर तलाश ली बच्ची
पिछले एक महीने से पीड़िता बच्ची की तलाश के लिए हरबंश मोहाल पुलिस से गुहार लगा रही थी। मगर पुलिसकर्मी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। परिजनों ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दरोगा बिहार जाने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहा है। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। तब दो दिन के भीतर पुलिस बच्ची तक पहुंच गई। वहीं, रिश्वत मांगने के आरोपी दरोगा की जांच एसीपी कलक्टरगंज कर रहे हैं। उनका कहना है कि दरोगा के लौटने पर जांच आगे बढ़ेगी।