फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्मी में बढ़ा लोड, ट्रांसफॉर्मर और केबल दे रहे दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर और केबल दगा दे रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मर पर लोड पड़ रहा और धड़ाधड़ फॉल्ट हो रहे हैं। तीन दिन में विद्युत कॉलोनी और साकेतनगर के ट्रांसफॉर्मर खराब हुए जिन्हें बदला गया। हालांकि केस्को अधिकारी कमजोर ट्रांसफॉर्मरों को पहले ही बदलने का दावा कर रहे हैं, लेकिन स्थिति इससे उलट है। अभी भी कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं।
विज्ञापन

इस साल मई और पिछले साल के इसी महीने की तुलना करे तो बिजली की खपत में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 11 मई को 662 तो इस साल 712, 12 मई को 662, इस साल 743, 13 मई को 674 तो इस बार 726, 14 मई को 705, इस बार 768, 15 मई को 724, इस साल 745, 16 मई को 733, इस बार 754 और 17 मई को 691 तो इस साल इसी तिथि पर 713 मेगावाट बिजली की मांग रही। बिजली की बढ़ती मांग के कारण जंपर उड़ रहे हैं।

शहर में कुल 7,383 ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। ढाई सौ से लेकर 630 केवीए की क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों समेत संस्थानों को बिजली दी जाती है। अधिकतर ट्रांसफार्मर 400 केवीए के हैं, जिन पर इस गर्मी में सबसे अधिक लोड बढ़ रहा है। क्षमता से ज्यादा बिजली आपूर्ति करने से ट्रिपिंग हो रही है। विभिन्न क्षमता के करीब 125 ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड है।
विज्ञापन



आर्यनगर, बकरमंडी, चौबेगोला, परेड बुक मार्केट, मेस्टन रोड बीच वाला मंदिर, ग्वालटोली सरदार नाला, मकबरा, भैसा गोदाम, सरसैया घाट भैरोघाट, कचहरी, सीएसए , फूलबाग कैंट, दालमंडी, कमला टॉवर, कराची खाना, रामनारायण हाता, बेनाझाबर, ईदगाह, बर्रा आदि।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मंधना, बिधनू, साढ़ और चौबेपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठीक से नहीं दे पा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने आवास पर हाईडिल के मुख्य अभियंता एके सिंह, अधीक्षण अभियंता धीरज गुप्ता व अधिशाषी अभियंता राजकुमार सिंह के साथ बैठक की। विधायक ने क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए तो अधिकारियों ने फॉल्ट और ओवरलोड का रोना रोया।
ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करने का काम किया गया है। अभी तक 34 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। शेष में काम चल रहा है। - देवेंद्र कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी केस्को
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें