बरसात शुरू होते ही फंगल इंफेक्शन और फोड़े-फुंसियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। एेसे में डॉक्टरों ने आसपास साफ-सफाई रखने व इंफेक्शन से बचने के उपाय बताएं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
शुक्रवार को कानपुर के हैलट अस्पताल ओपीडी के चर्म रोग विभाग, उर्सला सहित अन्य अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की भरमार रही। हैलट के चर्म रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुशील चंद्रा ने बताया कि बरसात में भीगने के बाद गीले कपड़े पहने रहने, नमी, उमस से निकलने वाला पसीना और साफ-सफाई के अभाव में फंगल इंफेक्शन फैलता है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
शुक्रवार को ओपीडी में 505 मरीज आए। इनमें से सर्वाधिक मरीज फंगल इंफेक्शन के थे। कई मरीज फोड़े -फुंसी , दाने, दाद, खुजली से पीड़ित थे। डॉ. चंद्रा के मुताबिक इस तरह की दिक्कत पर सीधे मेडिकल स्टोर से खरीदकर या अपनी मनमर्जी से दवाएं न लगाए। ऐसा करने से दिक्कत बढ़ सकती है। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें।
ये उपाय अपनाएं
4 of 5
डेमाे पिक
- नियमित स्नान करें।
- साफ - सफाई पर ध्यान दें।
- कॉटन के साफ कपड़े पहनें।