टीवी सीरियल ‘चंद्रशेखर’ में कर्ण शर्मा ने आजाद के किरदार को जीवंत किया है। वह इस रोल में बिल्कुल फिट दिख रहे हैं। यह कहना है सीरियल के एक्टर प्रवीण शुक्ला का। प्रवीण ने बताया कि 'चंद्रशेखर' आजाद केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वह एक विचारधारा भी थे, जिसने मेरे साथ कई युवाओं को प्रेरित किया।
स्टार भारत एंटरटेनमेंट चैनल के चर्चित सीरियल ‘चंद्रशेखर’ में कानपुर शहर के प्रवीण शुक्ला को अहम रोल मिला है। वह क्रांतिकारी बनकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते टीवी पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सीरियल चंद्रशेखर में प्रवीन
इस सीरियल से पहले प्रवीण संतोषी मां, शक्ति, ससुराल सिमर का, ये जिंदगी, क्राइम पेट्रोल, लव का है इंतजार, रिश्तों का चक्रव्यूह, कुंडली भाग्य और ये मोह-मोह के धागे में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
एक्टर प्रवीण शुक्ला
बर्रा विश्वबैंक के प्रवीण शुक्ला इन दिनों टीवी सीरियल्स का जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। प्रवीण मुंबई में रहकर मॉडलिंग और एक्टिंग कर रहे हैं। मिस्टर कानपुर रनर अप बनने के बाद उन्होंने 2016 में मुंबई फिल्म जगत की ओर रुख किया। प्रवीण बताते हैं कि शुरुआती दिनों में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन संघर्ष के दौरान धीरे-धीरे कुछ सीरियल्स में काम मिलना शुरू हो गया।
4 of 5
एक्टर प्रवीण शुक्ला
प्रवीण का म्यूजिक एलबम ‘मेरे पापा’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसके अलावा प्रवीण ‘मेक जोक ऑफ’ कार्टून सीरीज के रीलोड वीडियो में कॉमेडी करते देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड में संघर्ष जारी है वो आज जो भी हैं पिता जीसी शुक्ला और मां स्नेहलता शुक्ला के आशीर्वाद की वजह से हैं। प्रवीण फिल्मों में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड की दो फिल्में और एक वेब सिरीज का काम भी मिला है।
प्रवीण ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, नाम अभी डिसक्लोज न करने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा अल्ट्रा कंपनी की वेब सिरीज में भी प्रवीण कॉमिक रोल कर रहे हैं। क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में छोटे रोल करते हुए प्रवीण अक्सर टीवी पर देखे जाते हैं।