फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोने का आयात शुल्क बढ़ने से कारोबार पर पड़ सकता है असर

Fri, 15 May 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सोने पर आयात शुल्क 15 फीसदी होने का असर अब सराफा कारोबार पर दिखाई देने लगा है। शुद्ध सोने का भाव गुरुवार को करीब 14, 910 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। अब सोने की कीमत 1, 64, 000 रुपये तक पहुंच गई है। इससे आम ग्राहकों के साथ व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और विदेशी धातुओं की खरीद पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। ऐसे में कुछ लोग दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं, तो कुछ आगे दाम बढ़ने के संशय में निवेश के लिए खरीदारी में जुट गए हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में अचानक आई तेजी से ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई लोग इस उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं कि आने वाले दिनों में दाम कम हो सकते हैं।
वहीं, कुछ ग्राहक आगे और तेजी की आशंका के चलते तुरंत खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इसी असमंजस का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों के अनुसार सोने के आयात को नियंत्रित करने की नीति का सीधा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। यदि खरीदारी कम हुई तो छोटे सराफा दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होगी। वहीं बड़े व्यापारियों को भी महंगे दाम पर स्टॉक निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

.....................
48 घंटे में चांदी की महंगाई से खरीदारी प्रभावित
बीते 48 घंटे में चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सराफा कारोबारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक सोमवार को प्रति किलों चांदी का भाव 2.56 लाख रुपये था। मंगलवार को 16 हजार रुपये की बढ़त के बाद 2.72 लाख रुपये पहुंचा। बुधवार को चार हजार और बढ़त के बाद 2,80,000 रुपये प्रति किलो कीमत पहुंच गई जबकि गुरुवार को चांदी की कीमत 2, 84, 000 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। बताया कि मार्च में चांदी की कीमतों में गिरावट हुई थी। अप्रैल में कीमतें स्थिर रहीं। अब अचानक आई तेजी के कारण व्यापार मंदा होने से आभूषणों की मांग में कमी आएगी।
............................
कारोबारियों की समस्या -
अचानक आयात शुल्क बढ़ने से सोने का भाव चढ़ गया है। कुछ यही स्थिति चांदी में भी बनी हुई है। इससे कुछ लोग वेट एंड वाच की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। दाम बढ़ने से लोगों पर अतिरिक्त बोझ तो पड़ा ही है। इससे कारोबारी भी चिंतित हैं। - सुशील कुमार कौशल, सराफा कारोबारी
........................................
कम खरीदारी होने का कारोबार पर असर पड़ेगा। पहले ही सोने के बढ़े दामों की वजह से दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सहालग में जो लोग थोड़ी बहुत खरीदारी कर भी रहे थे। वह भी आयात शुल्क बढ़ने से बढ़े सोने के दामों के कारण आभूषण नहीं बनवाएंगे। - राहुल ओमर, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें