फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: आयकर सर्वे बदला छापे में, दो सराफ के यहां मिला 18 करोड़ का अघोषित स्टॉक, सौदों की चल रही है जांच

Sat, 28 Oct 2023 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कई टीमों ने इनके आवास पर भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जब्त किए गए दस्तावेजों से स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली से आई तकनीकी टीमों के इंजीनियर कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल के डाटा का क्लोन तैयार करके ले गए। इसके जरिए पूर्व में हुए सौदों को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
कानपुर आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आयकर विभाग की ओर से तीन सराफ के चार प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को शुरू हुए सर्वे में दो के प्रतिष्ठानों से 18 करोड़ से अधिक का अघोषित स्टॉक मिला है। तीसरे सराफा प्रतिष्ठान में बुलियन और गहनों के स्टॉक में भारी अंतर मिलने के बाद सर्वे को छापे में बदल दिया गया। आयकर की टीमों ने देर रात इनके नयागंज स्थित ही आवास पर भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

फर्म संचालकों के मोबाइल, लैपटॉप के डाटा को क्लोन किया गया है। दिल्ली से आई वैल्युअर और तकनीकी टीम ने पुराना डाटा रिकवर किया। आयकर विभाग रेंज एक ने के 25 से ज्यादा अफसरों की टीमों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे चौक सराफा बाजार के हजारीलाल ज्वैलर्स की दो दुकानों व शोरूम, पंकज चेन एंड ज्वैलर्स के नयागंज के शोरूम और गोविंदनगर विद्यार्थी मार्केट स्थित रतन ज्वैलर्स के शोरूम पर एक साथ सर्वे शुरू किया था।

ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों में मिला है अघोषित स्टॉक
रतन ज्वैलर्स के मालिक प्रवीण मल्होत्रा और कमल मल्होत्रा हैं जबकि हजारीलाल ज्वैलर्स के मालिक किशोर कुमार सर्राफ व हजारी लाल एंड संस सर्राफ के मालिक अनूप कुमार व किशोर कुमार हैं। पंकज चेन एंड ज्वैलर्स के मालिक पंकज अरोड़ा हैं। आयकर के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक हजारी लाल ज्वैलर्स के दो प्रतिष्ठानों में 10 करोड़ और रतन ज्वैलर्स में आठ करोड़ का अघोषित स्टॉक मिला।

बुलियन (ठोस सोना-चांदी) और गहनों के स्टॉक में अंतर मिला
प्रतिष्ठानों में हाथ से बने कच्चे-पक्के खरीद-बिक्री के पर्चे मिले हैं। वहीं पंकज चेन एंड ज्वैलर्स के यहां बुलियन (ठोस सोना-चांदी) और गहनों के स्टॉक में अंतर मिला है। बताया गया कि डाटा क्लोनिंग से मिले इनपुट के आधार के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया। सर्वे को छापा में बदलकर जांच शुरू कर दी गई और टीमों को जांच-पड़ताल के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

तकनीकी टीमें डाटा का क्लोन तैयार करके ले गईं
कई टीमों ने इनके आवास पर भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जब्त किए गए दस्तावेजों से स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली से आई तकनीकी टीमों के इंजीनियर कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल के डाटा का क्लोन तैयार करके ले गए। इसके जरिए पूर्व में हुए सौदों को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें