फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र कारोबारी मामला: कहां से आया 197 करोड़ कैश, 23 किलो सोना, पीयूष जैन से पूछेगा आयकर विभाग

Sat, 21 May 2022 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीयूष जैन मामले में डीजीजीआई अहमदाबाद ने आयकर विभाग को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। आयकर विभाग कालेधन का स्रोत पता करेगा।
विज्ञापन
पीयूष जैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्र और कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन से अब आयकर विभाग के अफसर भी पूछताछ करेंगे। डीजीजीआई अहमदाबाद ने प्रारंभिक रिपोर्ट आयकर के अफसरों को सौंप दी है। आयकर अफसर जेल में बंद पीयूष और उसके करीबियों से जल्द पूछताछ करेंगे। अफसर बरामद 197 करोड़ कैश और 23 किलो सोने का स्रोत पता लगाएंगे।
विज्ञापन


डीजीजीआई की रिपोर्ट आयकर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। डीजीजीआई अहमदाबाद ने 22 दिसंबर 2021 को इत्र कारोबारी के कन्नौज स्थित घर, गोदाम, कानपुर के आनंदपुरी स्थित मकान पर छापा मारा था। इसके साथ ही शिखर पान मसाला के मालिक प्रदीप अग्रवाल, गणपति ट्रांसपोर्टर के मालिक प्रवीण जैन के ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

पीयूष जैन के कानपुर स्थित मकान से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित प्रतिष्ठान से 19 करोड़ कैश समेत कुल 197 करोड़ कैश बरामद हुआ था। इसके साथ ही 23 किलो सोना भी मिला था। इसमें से आधा सोना विदेशी था। पीयूष जैन के तार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहने सुपाड़ी किंग से भी जुड़ा था। इसकी जांच भी आयकर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता 20 साल रहे हैं विदेश में
सूत्रों ने बताया कि पीयूष के पिता महेश चंद जैन 20 साल सेे ज्यादा समय तक विदेश में रहे हैं। वहां की नागरिकता भी ली थी। साल 2015 के करीब वो वापस आए हैं। तब से कन्नौज में ही रह रहे हैं। ऐसे में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है।

आयकर रिटर्न केवल लाखों में 
पीयूष जैन ने सालाना आयकर रिटर्न में 15 लाख रुपये की कमाई दिखाई थी। इसके अलावा पिता की कमाई भी 18 लाख दिखाई थी। पत्नी की कमाई 8 लाख बताई थी। इसकी कंपनी ओडोचेम कंपनी का सालाना टर्न ओवर महज सात करोड़ है। बीते 10 सालों के आयकर और जीएसटी के रिटर्नों का मिलान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें