फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: मतदान के दौरान तबीयत बिगड़ी तो तुरंत आएगी एंबुलेंस, बूथों पर ये सुविधा भी मिलेगी

Sun, 28 Apr 2019 02:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मतदान के दिन घरों से लेकर बूथों तक स्वास्थ्य विभाग वोटरों पर नजर रखेगा। अगर किसी को चोट लगी या गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ी तो फौरन एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी और रोगी को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर में इस संबंध में शासन स्तर से मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई।

इसके अलावा सभी अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ल ने बताया कि मतदान के दिन संसदीय क्षेत्र में 36 एंबुलेंस को लगाया गया है।

क्षेत्रों के हिसाब से एंबुलेंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थानों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा किया जाएगा। कहीं से सूचना आने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी। तीन एंबुलेंस ऐसी हैं जिनमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगा हुआ है।
विज्ञापन

मरीज की हालत गंभीर होने पर रोगी को इन एंबुलेंस से लाया जाएगा। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों, स्टाफ और पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. शुक्ल ने बताया कि बूथों के लिए 3600 किट्स उपलब्ध करा दी गई हैं। एक किट में बुखार, उल्टी की दवा, एंटी बायटिक, एंटी सेप्टिक, ड्रेसिंग का सामान और ओआरएस घोल रहेगा। इसके साथ ही सभी नर्सिंगहोमों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि मतदान के दिन डाक्टर, पैरा मेडिकल समेत सारा स्टाफ उपलब्ध रखें और किसी रोगी को लौटाया न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें