फोटो 16:::वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते परिषदीय स्कूल के बच्चे । स्रोत:शिक्षक
बकेवर। ब्लॉक महेवा की जूनियर स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता न्याय पंचायत कर्वा बुजुर्ग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगुर्री में रविवार को हुई। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगुर्री व बालिका वर्ग में सराय इलाही की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में महेवा ब्लॉक के जूनियर विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग का मुकाबला न्याय पंचायत लुधियानी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय इलाही की टीम के बीच हुआ, जिसमें सराय इलाही की टीम ने लुधियानी को हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग में न्याय पंचायत कर्वा बुजुर्ग व पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगुर्री की टीम के बीच हुए मुकाबले में इंगुर्री की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि परसूपुरा मेला मालिक मेजर पांडेय ने विजेता व उप विजेता टीमों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व एनपीआरसी संकुल शिक्षक अमित त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, जिला पीटीआई गौरव पाठक, ब्लॉक पीटीआई योगेंद्र चौधरी, एआरपी पूजा चौधरी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमेश कुमार, राजीव त्रिपाठी,रविशंकर त्रिपाठी, अनिल कुमार,संजीव कुमार।