वहां पर अरविंद राठौर से उसकी मुलाकात हुई, जहां प्लाट के बकाया रुपये मांगने पर अरविंद ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने निधि के चेहरे पर मिर्च झोंक उसपर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में निधि के पीठ, हाथ, समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए। इसे साथ ही उसके दांये कान का निचला हिस्सा भी काटक अलग हो गया। वारदात के बाद अरविंद मौके से फरार भाग निकला। इधर घायल निधि उसी अवस्था में बादशाहीनाका थाने पहुंची। घायल अवस्था में देख पुलिस ने तत्काल उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला ने पैसों के लेन देन की शिकायत दर्ज कराई है। बाकी इसमें और कोई तथ्य है कि नहीं यह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा। -शिखर, एसीपी कलक्टरगंज
पुलिस ने धाराओं में किया खेल, फटकार पर बदली धारा
बादशाही नाका पुलिस ने जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामले में खेल करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले एनसीआर दर्ज की फिर अधिकारियों की फटकार के बाद उसमें धारा की बढ़ोत्तरी कर एफआईआर में तरमीम की है। हमले में घायल निधि पांडेय ने बताया कि अरविंद ने उन्हें होटल में धोखे से बुलाया, फिर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
इसके बाद भी पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की। महिला के पति बृजेश पांडेय ने बताया कि अभी पूरा परिवार इलाज कराने में व्यस्त है। जल्द ही वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों की नजदीकी थी। झगड़ा होने के बाद महिला के ऊपर युवक ने हमला किया है। स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि महिला आरोपी के साथ अक्सर देखी जाती थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर भाग निकला आरोपी
महिला की चीख सुन पड़ोसी दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची बादशाहीनाका थाने की पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला की हालत देख पुलिसकर्मियों के साथ डॉक्टर की भी रूह कांप उठे। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अंगभग की धारा में एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।