फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस में एसी न चलने पर यात्रियों ने तोड़े शीशे, नार्थ ईस्ट में अचानक हुई यात्री की मौत

Tue, 09 Jul 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
अमृतसर से चलकर कटिहार जाने वाले आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 के यात्रियों ने एसी न चलने पर कोच के शीशे तोड़ दिए। बावजूद इसके एसी दुरुस्त नहीं हुआ। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को वैसी ही हालत में रवाना किया गया।
विज्ञापन


सोमवार/मंगलवार की रात 1:30 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 7 पर खड़ी हुई। ट्रेन के ए-1 व बी-1 कोच का एसी खराब था। ट्रेन के यात्रियों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल से शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

 
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी ठीक नहीं हुआ आम्रपाली एक्सप्रेस का एसी

इसके बाद जानकारी स्टेशन अधीक्षक को हुई और उन्होंने कर्मचारियों को एसी दुरुस्त करने के लिए भेजा। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। जानकारी हुई कि एसी में पानी की वजह से खराबी हो गई, इसलिए यह ठीक नहीं होगा।

यह सुनते ही कोच के यात्रियों ने शीशे तोड़ दिए, ताकि उनके परिजनों को वेंटीलेशन में समस्या न हो। इसके बाद ट्रेन को करीब दो घंटे विलंब से रात 3:30 बजे कटिहार के लिए रवाना किया गया।

नार्थ ईस्ट में यात्री की मौत
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बी-1 कोच की 58 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे अनवार (35) की अचानक मौत हो गई। साथ में यात्रा कर रहे उनके साले इजहार आलम ने बताया कि अनवार खर्राटे भर रहे थे तभी अचानक उनकी मौत हो गई। सेंट्रल पर डॉक्टर ने बताया कि आशंका है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। इजहार ने बताया कि वह लोग दिल्ली से सवार हुए थे और किशनगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें