मेरा क्या कसूर था, जो आपने मुझे ऐसी सजा दी। मां मैं तो आपका आंचल थी। एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर नौबस्ता थानाक्षेत्र के बी ब्लॉक में मंगलवार को एक टेंट हाउस के पास सड़क किनारे फेंककर रिश्ते शर्मसार कर दिए। बच्ची को देख लोग मां को कोसने लगे। सुबह 4.35 पर बच्ची को पड़ा देख कुत्ते भौंकने लगे। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना था कि दुनिया में कदम रखते ही एक और नवजात को मां का आंचल नसीब होने के बजाय कांटे की गोद मिली।