फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जून में सबसे अधिक बारिश नगर और सबसे कम देहात में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रशांत महासागर में घट रही मौसमी घटना अल-नीनो का प्रभाव बारिश ने जून में ही दिखा दिया है। मंडल के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो मंडल के जिलों में सबसे अधिक बारिश कानपुर नगर में हुई है। सबसे कम बारिश नगर से सटे जिले कानपुर देहात में हुई है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में सामान्य से 53 मिमी बारिश कम हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में प्रदेश की औसत बारिश 89.2 मिमी है लेकिन इस बार सिर्फ 36.2 मिमी ही हुई है। इसी तरह मंडल के जिलों के अलावा अन्य जनपदों में पानी कम गिरा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि वैसे कानपुर और आसपास के जिलों में मानसून जून के महीने में आ जाता है। प्री मानसून बारिश मानसूनी बारिश की स्थिति का संकेत होती है।
इस बार अल-नीनो का प्रभाव अधिक सक्रिय होने से मौसमी गतिविधियां सामान्य नहीं हैं। इससे कम बारिश होने का अंदेशा रहता है। इसके साथ ही मौसमी सिस्टम ढंग से नहीं बन पाए जिससे मानसून लाने वाली हवाओं की गति बाधित होती रही है। निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से बारिश हो गई। इस बार मानसूनी बारिश 10 से 35 फीसदी तक कम होने का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें