फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पनकी में मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में सोमवार शाम मैदान पर बड़वापुर गांव निवासी विकास राजपूत उर्फ डेनियल (21) का शव मिला। उसके मुंह से खून आ रहा था, जबकि शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। पुलिस ने फाॅरेंसिक से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट का कहना है कि हो सकता है कि युवक गर्मी की वजह से गिरा हो, जिससे उसके नाक व मुंह में चोटें आईं हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें