कानपुर। मेरठ में हुई प्रदेशस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने कानपुर की टीम को 4-0 से हराकर खिताब जीता। ग्रीनपार्क के हॉकी कोच शाहिद खान ने बताया कि इससे पहले हुए सेमीफाइनल में कानपुर की टीम ने गोरखपुर मंडल को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इस मुकाबले में माही ने तीन गोल कर अपनी सूझबूझ और कौशल का लोहा मनवाया। पूरे टूर्नामेंट में माही ने कुल नौ गोल दागकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कोच ने कहा कि ग्रीनपार्क के एस्ट्रो टर्फ पर लगातार अभ्यास ने खिलाड़ियों को मजबूती दी, जिससे टीम फाइनल तक का सफर तय कर सकी। लंबे समय के बाद प्रदेशस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर की बेटियों के शानदार प्रदर्शन ने शहर की हॉकी प्रतिभा को उजागर किया।