फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: तमंचे की नोक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े जेवर लूटे, विरोध पर फायर झोंका

Fri, 06 May 2022 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कायमगंज में दिनदहाड़े जेवरों की लूट ने हर किसी को हैरान कर दिया। पीड़ित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी। दोनों बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर महिलाओं से जेवर लूट लिए। 
विज्ञापन
लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिलाओं से जेवर लूट लिया। शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, कायमगंज के गांव अताइपुर निवासी विनोद कुमार जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव उस्मानपुर स्थित रिश्तेदारी में बाइक से दोपहर करीब दो बजे जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी पत्नी मीरा और ममेरी बहन ऊषा देवी थीं।

विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र में काली पुल पर पिकेट से कुछ दूरी पर एक बाइक से दो बदमाश पहुंचे और पैर मारकर विनोद की बाइक गिरा दी। दोनों बदमाश महिलाओं से जेवर लूटने के लिए टूट पड़े। विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद और मीरा के साथ मारपीट कर दी। तमंचों की दम पर बदमाशों ने मीरा व ऊषा से चेन, झाले,  मंगलसूत्र आदि लूट लिया। इस दौरान झाले नोचने में ऊषा देवी के कान फट गए।
विनोद ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली गर्दन से रगड़ती हुई निकल गई। इस बीच खेतों में मौजूद किसान दौड़े, तो बदमाश फायरिंग करते हुए भोगांव की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें