फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चकेरी थाने में युवक ने पूछताछ के डर से ब्लेड से रेत ली अपनी गर्दन, चोरी के आरोप में गांव वालों ने पीटा था

Fri, 12 Sep 2025 10:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

पुलिस की पूछताछ में युवक पहले तो घुमाता रहा और लगातार नशा करने की मांग करता रहा कुछ देर बाद युवक ने अपना नाम कृष्णा बताया और कहा कि उसके आगे पीछे कोई नहीं है वह रामादेवी पुल के नीचे रहता है और वही सोता है।
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर स्थित चकेरी थाना परिसर में शुक्रवार देर शाम युवक ने ब्लेड से गर्दन रेत ली। उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फत्तेपुरवा मोड़ के पास गुरुवार को एक संदिग्ध युवक खेतों में मिला था जिसको ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीणों की पिटाई से अचेत संदिग्ध को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी हालत को देखते हुए कांशीराम और फिर हैलट के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में युवक पहले तो घुमाता रहा और लगातार नशा करने की मांग करता रहा कुछ देर बाद युवक ने अपना नाम कृष्णा बताया और कहा कि उसके आगे पीछे कोई नहीं है वह रामादेवी पुल के नीचे रहता है और वही सोता है।

महाराजपुर पुलिस के एक उप निरीक्षक और दो दीवान चकेरी थाने में संदिग्ध को लेकर पहुंचे और अंदर जाकर युवक के बारे में जानकारी एकत्र करने लगे। इसी बीच मौका पाकर बाहर खड़े युवक ने नुकीली चीज से अपने गर्दन पर वार कर लिया जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा घायल को काशीराम ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक नशे का आदी है और उसके शरीर पर पहले से भी कई गहरे घाव हैं जो उसने खुद पर नशा न मिलने की वजह से किए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि इसी युवक के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने पर महाराजपुर थाने के दरोगा की तहरीर पर पांच नाम जद सहित 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें