फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली…सैफई रेफर, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमे

Fri, 21 Feb 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पुलिस अधीक्षक ने बताया अपराधी पेशेवर है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रूरुगंज चौकी के अंतर्गत पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में  गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधूना में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बदमाश मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसके ऊपर 12 मुकदमे दर्ज हैं। औरैया पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि 21 फरवरी की सुबह लगभग दो बजे पुलिस बिधूना-अछल्दा मार्ग पर पसुआ पुल के पास चेकिंग कर रही थी। मैनपुरी जनपद के थाना करहल लवकुश पुत्र आदेश नाम का बदमाश पुलिस को देखकर जंगल की तरफ कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमे
पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली जा लगी। बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधी पेशेवर है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें