फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेम-प्रसंग में युवक ने दोस्त की हत्या कर शव कुएं में फेंका, हत्यारोपी की निशानदेही पर बरामद किया शव

Sat, 11 Jan 2025 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दोस्त ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। 
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो व बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने युवक की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को कुएं से बरामद कर लिया। शनिवार को हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के ग्राम फूलपुर निवासी अंकित (18) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। आठ वर्ष पहले पिता पप्पू की मौत हो गई थी। बड़ा भाई अजीत मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अंकित गुजरात से से घर आया था। सात जनवरी को अंकित का दोस्त उपेंद्र घर से ले गया। देर रात तक अंकित के न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर पता नहीं चला। मां गुड्डी देवी ने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन कर दोस्त उपेंद्र को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उपेंद्र ने बताया कि अंकित को बहन के साथ बातचीत करते देख लिया था। इस कारण बहन से प्रेम-प्रसंग के शक के चलते उसने अंकित की हत्या करने की योजना बनाई और घर से बुलाकर ले आया। खेत पर बने कुएं के पास ले जाकर मफलर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक कर लौट आया था।

पुलिस ने उपेंद्र की निशानदेही पर शनिवार की सुबह कुएं से अंकित का शव बरामद कर लिया। कुएं में अंकित की चप्पल, पर्स भी बरामद हुआ। आरोपी उपेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मफलर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में अंकित की मौत गला घोंटकर करना बताई गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के शक में युवक ने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों की शादी व परिवार की भरण पोषण की थी जिम्मेदारी
अंकित पर दो बहनों की शादी व परिवार के पोषण की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों की माने तो अंकित का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ग्राम फूलपूर निवासी अंकित गुजरात में प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी दो बहनों प्रीति व रचना की शादी हो चुकी है, जबकि प्रियंका व अंजली की शादी की जिम्मेदारी थी। बड़ा भाई अजीत मानसिक रूप से बीमार है। छोटा भाई मनीष अभी पढ़ाई कर रहा है। सात जनवरी की शाम को अंकित दोस्त उपेंद्र के साथ गया और फिर वापस नहीं आया। शनिवार की सुबह खेत के कुएं से अंकित का शव बरामद होने पर मां गुड्डी देवी, भाई मनीष, बहन प्रियंका, अंजली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि अंकित का काफी समय से युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें