फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की हालत में सुधार, सांस फूलना बंद, एनआरआई सिटी में मिला था

Mon, 30 Mar 2020 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एनआरआई सिटी में मिला था कोरोना पॉजिटिव मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। उसकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। मरीज के सांस फूलने की दिक्कत लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन


अभी थोड़ी खांसी और हल्का बुखार है। 14 दिन पूरे होने पर मरीज के लार की केजीएमयू लखनऊ की माइक्रोबायोलॉजी लैब में दोबारा जांच कराई जाएगी। एनआरआई सिटी में रहने वाले इस 70 वर्षीय बुजुर्ग को अमेरिका से लौटने के बाद कोरोना के लक्षण उभर आए थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उर्सला में भर्ती कराया गया। जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तो खांसी, बुखार और सांस फूलने की शिकायत थी। सांस में दिक्कत हाई रिस्क का संकेत है।
विज्ञापन


लेकिन इलाज के बाद सांस की परेशानी ठीक हो गई है। कोरोना सर्वेलांस टीम के प्रभारी जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. देव सिंह प्रतिदिन मरीज की सेहत की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीज ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें