फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की इस बात पर ध्यान दें...कोई भी ऐसा शख्स आपके इर्द गिर्द है तो फौरन सूचना दें

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद हर दिल में खौफ और दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन को भी शासन की ओर से सख्त हिदायत दे दी गई है। कानपुर में किसी भी कश्मीरी या संदिग्ध के दिखाई पड़ने पर फौरन पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर एसएसपी अनंत देव ने शहरियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा है कोई भी कश्मीरी नजर आए या किसी की गतिविधियां संदिग्ध लगें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मकान मालिक अपने किरायेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
आपके इलाके में किसी भी मकान में रहने वाला किरायेदार यदि संदिग्ध लगे या कश्मीरी हो तो सूचना दें। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसपर नजर रखेंगी। होटल, ढाबा, धर्मशाला में कोई कश्मीरी या संदिग्ध रुका हो तो पुलिस को सूचना दें। सभी लोग आतंकी घटनाओं के मद्देनजर अलर्ट रहें। आसपास की छोटी घटनाओं पर पैनी नजर रखें।

 

4 of 5
डेमो
कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट में धमाका होने के बाद मौके से बरामद प्लास्टिक के झोले में करीब 26 ग्राम बारूद मिला था। अब तक की जांच में सामने आया है कि धमाका पटाखों में इस्तेमाल किए जाने वाले बारूद से किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
पुलिस और जीआरपी को मक्कड़पुरवा गांव के एक युवक की तलाश है। यह युवक घटना के वक्त बर्राजपुर स्टेशन व ट्रेन के आसपास देखा गया था। पुलिस और जीआरपी अफसरों का मानना है कि धमाके में लोकल गिरोह शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें