फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम परिवार पर लोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह का बड़ा हमला, पीएम मोदी की तारीफ में कहे ये शब्द

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
लंबे समय बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा भारती के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर आए सांसद अमर सिंह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के साथ रिश्ते में आई खटास को लेकर मन की बात कही। कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की कि मुलायम सिंह परिवार के साथ उनके रिश्ते में कोई कड़वाहट न आने पाए। इसके बावजूद यह रिश्ता चल नहीं पाया। मुलायम सिंह और उनके परिवार को उन्होंने नहीं छोड़ा, बल्कि मुलायम सिंह एंड फैमिली ने ही उनसे रिश्ता तोड़ लिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझसे रिश्ता तोड़ने के बाद मुलायम परिवार का हाल सबको पता है। लगातार आपस में बंटते जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
अमर सिंह ने कहा कि मैं मुलायम के साथ होता तो परिवार में हो रहे बंटवारे का आरोप भी उन पर ही लगा दिया जाता। यही वजह है कि अब मैंने उस परिवार से पूरी तरह किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि वह असुरों के शुक्राचार्य भी हैं। मुलायम और पूरे विपक्ष को छोड़कर अचानक भाजपा और सेवा भारती के साथ जुड़ाव की बात पर बोले कि उन्होंने किसी लालच में अपनी संपत्ति सेवा भारती को दान नहीं की। मन की शांति के लिए यह सब कुछ किया है।

4 of 5
डेमो पिक
सेवा कार्यों से वह शुरू से जुड़े रहे हैं। इतना जरूर है कि उनका रुझान हमेशा भाजपा विरोधी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि कुछ तत्कालीन परिस्थितियों और माहौल होने की वजह से वे भाजपा के विरोधी बने रहे। अब उन्हें लगता है कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री कोई दूसरा नहीं है। अमर सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार और सेवा भारती की तरफ से किए जा रहे कार्यों का बखान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें