जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से 18 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बीटेक, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी के अवसर हैं। सात कंपनियां 606 नौकरियां लेकर आएंगी।
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि द इंडिया थर्मिट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मेंटीनेंस इंजीनियर, सेल्स इंजीनियर के दो पदों के लिए बीटेक और डिप्लोमा धारकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। हालांकि अभी तक किसी ने आवेदन नहीं किया है।
इसमें चयनितों को 21 हजार रुपये सैलरी दी जाएगी। 22 से 35 साल के युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका है। शिवांगनी लॉजिस्टिक पार्सल डिलीवरी ब्वॉय के 110 पदों, जीफोर एस सिक्योर सॉल्यूशन सिक्योरिटी गार्ड के 105 पदों, श्रेया इंटरप्राइजेज बाइक राइडर, डिलीवरी ब्वॉय के 30 पदों, शिव शक्ति बॉयो टेक्नोलॉजीज सेल्स एग्जिक्यूटिव के 56 पदों, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस एडवाइजर के 50 पदों और कॅरियर ब्रिज स्कूल सॉल्यूशन एसोसिएट ट्रेनी के दो सौ और ट्रेनी ऑपरेटर के 50 पदों पर भर्ती करेगी।
नौकरियों का कार्यक्षेत्र कानपुर नगर समेत ऑल इंडिया है। चयनितों को नौ हजार से 21 हजार रुपये तक सैलरी या मानदेय दिया जाएगा। मेले वाले दिन भी बॉयोडाटा जमा करके युवा साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। मेले में आसपास के जिलों के युवा भी शामिल हो सकते हैं।