लॉकडाउन की आशंका के बीच गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों के प्रवासी कामगारों के पलायन करने का सिलसिला जारी है। यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे लगातार ट्रेनें बढ़ा रहा है। दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को चलाने के बाद भी यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को रेलवे ने छपरा और गोरखपुर समेत कई जगहों के लिए ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
- ट्रेन संख्या 01195 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 16 अप्रैल की सुबह 8:40 बजे चलकर दादर, कल्याण, खंडवा, सतना और बांदा के रास्ते शनिवार की दोपहर 1:10 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और दोपहर 3:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 अप्रैल को लखनऊ से शाम 6:30 बजे चलकर रात 8:20 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सोमवार की सुबह 3:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 01197 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 और 21 अप्रैल की दोपहर 2:30 बजे चलकर ठाणे, सूरत, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, टूंडला होते हुए दूसरे दिन रात 8:55 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से यह ट्रेन 19 अप्रैल की सुबह 5:40 बजे चलकर शाम 5:10 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन देर देर रात 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 01453 पुणे से 16, 23 और 30 अप्रैल शुक्रवार की रात 8:20 बजे चलकर जबलपुर, सतना के रास्ते अगली रात 1:15 बजे सेंट्रल और रविवार की सुबह 9:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल और दो मई को ट्रेन रविवार की दोपहर एक बजे चलकर रात 8:50 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार की सुबह पांच बजे पुणे पहुंचेगी।