चित्रकूट जिले के नयागांव थाना में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत महिला कांस्टेबल श्रुति सिंह शाहपुर थाना सिरमौर जिला रीवा की मूल निवासी थीं। जानकारी के अनुसार श्रुति काफी दिनों ने बीमार चल रही थीं। इस घटना से पुलिस विभाग समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है।